Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   electric pole fell on house under construction one and a half months ago

मौत का इंतजार करता बिजली विभाग: गाजियाबाद में डेढ़ माह से मकान पर गिरा है विद्युत पोल, कई बार हुई है शिकायत

Wed, 04 Jun 2025 08:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 08:14 PM IST
सार

उपखंड अधिकारी प्रकाश सिंह का कहना है कि एमजी रोड के चौड़ीकरण के बाद सभी पुराने पोल हटा कर नए पोल पर लाइन डालने का कार्य चल रहा है।इस पोल को जल्द हटाया जायेगा।

विज्ञापन
electric pole fell on house under construction one and a half months ago
मसूरी स्थित एमजी रोड पर क्षतिग्रस्त पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्रांतर्गत एमजी रोड पर एलटी का विद्युत पोल डेढ़ माह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टूट कर निर्माणाधीन मकान की दीवार पर गिर गया था। विभाग की लापरवाही के चलते इसी पोल से आपूर्ति जारी है। जिसकी वजह से कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है।

विज्ञापन


मकान मालिक ने विद्युत अधिकारियों तथा कर्मचारियों को इसकी शिकायत कई बार कर दी है। मगर क्षतिग्रस्त पोल को नहीं हटाया गया जबकि इसी टूटे पोल से ही आपूर्ति लगातार जारी है।
विज्ञापन


मकान मालिक सिराजुद्दीन ने बताया कि डेढ़ महीना पहले मकान की छत डालने के लिए सेटरिंग बांधी थी। तभी रात्री के समय अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर पोल तोड़ दिया। सीमेंटेड पोल उसकी निर्माणाधीन छत से जा टीकराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार विद्युत अधिकारियों को टूटे हुये विद्युत पोल से सुचारू विद्युत लाइन हटाने की मांग की परन्तु अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। मकान मालिक से सेटरिंग हटाने के लिए मिस्त्री ने डबल पैसे लेकर सेटरिंग हटाई।


सिराजुद्दीन ने बताया कि अब उनके मकान का प्लास्टर होना है। परन्तु अभी तक विद्युत पोल को नहीं हटाया गया।  एमजी रोड के चौड़ीकरण के चलते बराबर में नया विद्युत पोल लम्बे समय से खड़ा है। परन्तु विभाग द्वारा इस खम्बे के ऊपर तार नहीं लगाये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed