फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   election news ghaziabad

प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में लगातार दूसरी बार रीना का कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
election news ghaziabad
प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पर लगातार दूसरी बार रीना का कब्जा
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत डासना देहात पर फिर से रीना रानी का कब्जा हो गया। रीना रानी ने पिछली बार 300 वोटों से जीत दर्ज की थी । इस बार 2500 वोटों से जीत हासिल की है।
डासना देहात उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। ग्राम पंचायत पर 38000 मतदाता हैं। नौ गांव को जोड़कर एक ग्राम पंचायत बनाई गई है। इसमें इंदरगढ़ी, भूडगढ़ी, राजीव कॉलोनी, कल्लू गढ़ी, मयूर विहार, उस्मान गढ़ी गुर्जर गढ़ी, कुड़िया गढ़ी, जेल कॉलोनी शामिल है। एमए पास रीना रानी 2015 में डासना देहात ग्राम पंचायत से प्रधान बनी थीं। उस समय वह 300 वोटों से जीती थीं। प्रधान रहते हुए उन्होंने गांव में शिक्षा सड़क स्वास्थ्य पर अच्छा काम किया। इस कारण लोगों ने उन्हें भारी बहुमत से जिताया है। जीतने के बाद रीना देवी ने बताया कि वह पांच साल जनता के बीच रही। जहां की जो बड़ी समस्याएं थीं उनका समाधान कराया। हर महिला से जुड़ी रही। छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लड़ती रहीं। इससे लोगों का भरोसा और ज्यादा बढ़ गया। उन्होंने बताया कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी, लेकिन पंचायत के लोगों ने उन से चुनाव लड़ने के लिए कहा। जनता ने काफी प्यार दिया और उसका नतीजा आप सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि अब 38000 मतदाताओं का कर्ज और ज्यादा बढ़ गया है। इसे चुकाने के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी। विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा महिला सशक्तीकरण पर विशेष काम किया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर काम करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए हर गांव को कराएंगे सैनिटाइज
रीना रानी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए अपने क्षेत्र के 9 गांव में सैनिटाइज कराएंगे। मास्क और कोरोना के बचाव के लिए उपकरण का वितरण कराएंगे, जिससे लोग कोरोना महामारी से बचाव कर सकें। क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed