फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   election,ghaziabad

चुनाव प्रचार गीत को पहले सुनेंगे रिटर्निंग ऑफिसर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
election,ghaziabad
विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी। विज्ञप्ति
चुनाव प्रचार गीत को पहले सुनेंगे रिटर्निंग ऑफिसर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नामांकन कराने के लिए इस बार प्रत्याशी के साथ पांच नहीं सिर्फ दो लोग कार्यालय में जाएंगे। प्रचार गीतों को चलाने से पहले प्रत्याशियों को उसे रिटर्निंग ऑफिसर को सुनाना होगा। उनसे स्वीकृति मिलने के बाद ही उसे प्रचार में इस्तेमाल किया जा सकेगा। बुजुर्गों को घर से मतदान करने के लिए जल्द ही 12डी फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे।
आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह और एसएसपी पवन कुमार ने रविवार को सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन कर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सभी दल सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी नेता अपनी गाड़ियों से झंडे हटा लें, सिर्फ उन्हीं वाहन पर प्रचार सामग्री लगा सकेंगे जिनकी अनुमति ली गई होगी। सड़क, चौराहों पर किसी कार्यक्रम की न तो अनुमति दी जाएगी और न ही प्रत्याशी ऐसे स्थानों पर भीड़ इकट्ठा करें। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनावी कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना प्रत्याशियों को सुनिश्चित करना होगा। इसका उल्लंघन किए जाने पर अगले कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कोई मीटिंग नहीं की जाएगी। प्रत्याशी के काफिले में सिर्फ पांच वाहनों को मंजूरी मिलेगी। इससे ज्यादा वाहन चलाए जाने पर आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रजनीकांत राजू, बसपा नेता नरेंद्र मोहित, मनोज कुमार मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें आदर्श आचार संहिता की प्रति भी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

वोटरों को प्रभावित करने की संभावना हो तो सूचना दें
एसएसपी पवन कुमार ने कहा कि राजनीतिक दल ऐसे क्षेत्रों की सूचना पुलिस को दे सकते हैं जहां वोटरों को प्रभावित किए जाने की संभावना हो। उन्होंने कहा कि धनबल या किसी अन्य माध्यम से वोटरों को प्रभावित करने की शिकायत मिली तो संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के संबंध में खास आंकड़े
1. जिले में 728 मतदान केंदों के 3353 बूथों पर होगा चुनाव
2. हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे 2-2 पिंक बूथ
3. 1750 पोलिंग स्टेशनों पर कराई जाएगी वेब कास्टिंग, लाइव प्रसारण होगा।
4. जिले में दिव्यांग मतदाता की संख्या 10586 है।
5. 80 साल से ज्यादा आयु के मतदाताओं की संख्या 32344 है।
6. हर विधानसभा में एक दिव्यांग सहायक बूथ होगा जिस पर सभी दिव्यांग मतदान कर्मी तैनात होंगे।
7. सबसे ज्यादा 1158 बूथ होंगे साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed