{"_id":"69efc494a0351b38a703bc5d","slug":"elderly-woman-commits-suicide-by-hanging-on-12th-floor-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-873244-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 12वीं मंजिल पर वृद्धा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 12वीं मंजिल पर वृद्धा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेशनल हाइवे-24 स्थित आशियाना रेजीडेंसी सोसायटी में सोमवार सुबह बुजुर्ग महिला (64) का शव 12वीं मंजिल पर सीढि़यों की रेलिंग से फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। महिला पुत्रवधू के आत्महत्या करने के कारण अवसाद में थी। यह बात पुलिस जांच में सामने आई है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सोसायटी के 12वें फ्लोर स्थित सीढियों की रेलिंग से फंदा लगाकर सत्यवती ने सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे आत्महत्या कर ली। वह बेटे के साथ जी-टॉवर के फ्लैट नंबर 1208 में रहती थीं। उनके पति महावीर सिंह का भी देहांत हो चुका है। उनके बेटे नीरज ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। उसी घटना के बाद से मां सत्यवती अवसाद से ग्रसित थीं और उपचार चल रहा था। बेटे ने शव का मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया है। एसीपी ने बताया कि बुजुर्ग का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।