{"_id":"665ce322af071fb1cf028876","slug":"elderly-woman-and-watchman-died-due-to-heat-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-389920-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गर्मी से बुजुर्ग महिला और चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गर्मी से बुजुर्ग महिला और चौकीदार की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। गर्मी से रविवार को एक बुजुर्ग महिला व एक चौकीदार की मौत हो गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों की मौत लू लगने से हुई है। हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। इसके पहले भी नौ लोगो की मौत हो चुकी है। इसके अलावा उल्टी-दस्त के एमएमजी में 15 और संयुक्त अस्पताल में पांच मरीज भर्ती किए गए थे, जबकि बुखार के 18 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। रविवार को इमरजेंसी में 90 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
पटेलनगर प्रथम स्थित उत्तर प्रदेश लघु उद्योग कार्यालय के चौकीदार शिवलाल (55) की मौत हो गई। शिवलाल रात को दफ्तर में ही सोते थे। रविवार दोपहर 12 बजे टिफिन देने वाला दफ्तर पहुंचा तो गेट बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो गेट नहीं खुला। इसके बाद दूसरे चौकीदार को फोन पर सूचना दी। अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर शिवलाल बेहोश पड़े थे। तुरंत संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने शिवलाल को मृत घोषित कर दिया। लघु उद्योग कार्यालय के दूसरे चौकीदार सुमित राघव ने बताया कि शिवलाल मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। रात को खाना खाने के वह सोने चले गए थे। उन्होंने आशंका जताई कि गर्मी से चौकीदार की मौत हुई हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि चौकीदार को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। पुलिस को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं विजयनगर निवासी 70 वर्षीय अंजना देवी का शव बरामद हुआ है। वह पांच साल से किराए पर रहती थीं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि भीषण गर्मी से वृद्धा की मौत हुई है। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
एमएमजी में 60 व संयुक्त अस्पताल में पहुंचे 30 मरीज
रविवार को एमएमजी अस्पताल में 60 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। इनमें उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक थे। 15 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में 30 मरीज इलाज कराने के लिए आए। इनमें सात मरीज डायरिया और बुखार के थे। पांच मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ी। अन्य मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।