फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly people are the target of criminals, two incidents in one day

Ghaziabad News: बुजुर्ग बदमाशों के निशाने पर, एक दिन में दो वारदात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Elderly people are the target of criminals, two incidents in one day
मोदीनगर। बैंक में लेनदेन करने वाले बुजुर्ग बदमाशों के निशाने पर हैं। बदमाशों ने एक ही दिन में दो अलग-अलग बैंकों में लेनदेन करने आए बुजुर्ग और वृद्धा को निशाना बनाया। एक मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना भारतीय स्टेट बैंक की शाखा की है। सुभाष नगर कॉलोनी निवासी तुषार शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके 85 वर्षीय बाबा सेवानंद शर्मा चेक से रकम निकालने के लिए बैंक गए थे। उन्होंने खाते से 50 हजार रुपये निकालकर थैले में रख लिए। इसी दौरान बैंक के अंदर उनके पास बैठा एक व्यक्ति उनके पीछे लग गया। बैंक से बाहर निकलते ही आरोपी ने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। अचेत होने पर उनके थैले से 50 हजार रुपये निकालकर भाग गया। आरोपी बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। दूसरी घटना सौंदा कट स्थित यूनियन बैंक की है। सौंदा रोड कॉलोनी निवासी वृद्धा सविता देवी गुरुवार को बैंक में लेनदेन के लिए आई थीं। बैंक के अंदर दो युवकों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और झांसा देकर थैले से 22 हजार रुपये निकाल लिए। कैश काउंटर पर पहुंचने पर वृद्धा को घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। वृद्धा बिना तहरीर दिए घर चली गईं।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सेवानंद शर्मा के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वृद्धा के मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed