फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly man molests domestic help on the pretext of getting her work in hotel

Ghaziabad News: होटल में काम दिलाने के बहाने घरेलू सहायिका से बुजुर्ग ने की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Elderly man molests domestic help on the pretext of getting her work in hotel
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र स्थित सोसायटी में घरेलू सहायिका से बुजुर्ग ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि बुधवार को बुजुर्ग ने घरेलू सहायिका को शक्तिखंड के होटल में काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया, वहां कमरे में ले जाकर उसने छेड़छाड़ की। बुजुर्ग ने महिला को पत्नी के सोने के गहने और अन्य सामान देने के बहाने जाल में फंसाया था। इसके पहले भी आरोपी इस तरह की हरकत कर चुका था, जिससे महिला ने काम पर आना बंद कर दिया था। पीड़िता के पति ने बुजुर्ग को पकड़कर इंदिरापुरम पुलिस को सौंपा दिया।
विज्ञापन

घरेलू सहायिका के पति किराये पर गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। चालक ने पुलिस को शिकायत दी कि पांच-छह महीने पहले उनकी पत्नी सोसायटी में बुजुर्ग के फ्लैट में घरेलू सहायिका का काम करने गई थी, वहां 10-12 दिन काम के दौरान बुजुर्ग ने उनकी पत्नी को अकेला पाकर उनसे छेड़छाड़ की। आरोपी की पत्नी का कई साल पहले देहांत हो चुका है। उसकी गंदी हरकतों से वह काफी घबरा गई और अगले दिन से काम पर आना बंद कर दिया। चालक के मुताबिक पिछले दिनों बुजुर्ग ने उनकी पत्नी को तीन-चार कॉल की। बात होने पर उसने शक्तिखंड के एक बड़े होटल में काम दिलाने का झांसा दिया। इस काम के लिए ज्यादा पैसे देने का भी लालच दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, बुजुर्ग ने महिला से कहा कि अगर वह उसका कहना मानेगी तो वो उसे अपनी पत्नी के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान भी देगा। इसके बाद बुजुर्ग ने कमरे में महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह घबराकर चिल्लाने लगीं। लोगों के इकट्ठा होने पर वह होटल से भागकर घर पहुंच गईं और पति या किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। रात में जब पति ने फोन चेक किया तो कॉल डिटेल देखकर शक हुआ। महिला ने पूरी घटना के बारे में बताया। बुजुर्ग ने महिला को दोबारा होटल ले जाने के लिए कॉल की। योजना के तहत महिला जब बुजुर्ग की गाड़ी में बैठी तो चालक ने उसे मौके पर दबोच लिया। इंदिरापुरम पुलिस को छेड़छाड़ का मुकदमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि होटल और सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। महिला के भी बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed