{"_id":"6aaef473c3aad7a38b08e478","slug":"eight-year-old-girl-found-and-handed-over-to-her-family-accused-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24256-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आठ साल की बच्ची को किया तलाश कर परिजन को सौंपा, आरोपी गिरफ्तार<bha>--<\/bha>अन्य संस्कारण के लिए भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आठ साल की बच्ची को किया तलाश कर परिजन को सौंपा, आरोपी गिरफ्तार<bha>--</bha>अन्य संस्कारण के लिए भी
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। पप्पू कॉलोनी में पड़ोसी आठ साल की बच्ची को अगवा कर महोबा ले जाने के बाद उसे सकुशल तलाशकर परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के बाद घटना के पीछे के कारण का पता चलेगा। पुलिस की घटना को मानव तस्करी से जोड़कर भी जांच कर रही है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही थी। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से पता चला कि आजाद ने पप्पू कॉलोनी में ही रहने वाले एक व्यक्ति को बच्ची सौंपी थी। वह बच्ची को लेकर महोबा चला गया है। इस पर पुलिस टीम महोबा रवाना हो गई। शनिवार को पुलिस ने महोबा के गांव टोला सोयम से बच्ची को सकुशल तलाश कर लिया और आरोपी राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि बच्ची से भी बात करने के प्रयास किए जा रहा है। बच्ची को आजाद ने अगवा करके राजेंद्र यादव को क्यों सौंपा था, इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मानव तस्करी समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बच्ची का मेडिकल भी करवाया जाएगा।
-- -
यह था मामला
शालीमार गार्डन क्षेत्र की पप्पू कॉलोनी में कबाड़ का काम करने वाले दंपति की तीन बेटियां हैं। उनके साथ ही कबाड़ का काम करने वाला आजाद उनकी आठ वर्षीय मंझली बेटी को 16 सितंबर की सुबह लगभग नौ बजे बाइक पर घुमाने की बात कह कर अपने साथ ले गया था। काफी देर तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो मां ने उसकी तलाश की। गली में खेल रहे बच्चों ने बताया कि उसे आजाद अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया है। इसके बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए मां ने थाने में शिकायत की थी।