फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eight people scorched due to fire in the junk warehouse, the condition of three is critical

Ghaziabad News: कबाड़ गोदाम में आग लगने से आठ लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Eight people scorched due to fire in the junk warehouse, the condition of three is critical
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित विकास नगर में बृहस्पतिवार रात कबाड़ के गोदाम आग लगने से आठ लोग झुलस गए। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि तीन लोगों एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि रात करीब 7:58 पर आग की सूचना मिली थी। विकास नगर के एक खाली प्लाट में कबाड़ का गोदाम बनाया गया था। यह प्लॉट संजेश नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। गोदाम में परफ्यूम की खाली बोतल से एल्युमिनियम निकालकर एकत्र किया जा रहा था। आग से झुलसने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और अस्पताल जाकर झुलसे लोगों का हालचाल लिया। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

झुलसने वालों में बुद्दो देवी 35 वर्ष, उनका बेटा रिषभ 14 वर्ष निवासी बरेली पास में ही झुग्गी में रहते थे। कूड़ा बीनने का काम करते हैं। झुलसने के बाद दोनों लोगों को संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुद्दो का कहना है कि वह लोग काम कर रहे थे तभी अचानक कबाड़ में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक गोदाम में काम कर रहे सभी लोग आग की चपेट में आ गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग काफी संख्या में एकत्र हो गए। लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसे 22 वर्षीय ज्योति, 16 वर्षीय रामू, 35 वर्षीय राजेश्वरी को मेरठ रोड स्थित कैलाश अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अवधेश और मंजेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बीड़ी से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed