फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eid-ul-Azha prayers will be offered in 47 Idgahs and 742 mosques today

Ghaziabad News: 47 ईदगाह और 742 मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी ईद-उल-अजहा की नमाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha prayers will be offered in 47 Idgahs and 742 mosques today
गाजियाबाद। ईद उल अजहा (बकरीद) शनिवार को (आज) मनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीनों जोन के 47 ईदगाहों और 742 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। जिन ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की संख्या ज्यादा होगी वहां दो पालियों में नमाज अदा की जएगी। नमाज के समय मस्जिदों और ईदगाहों के सामने बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्ट किया जाएगा, जिससे अकीदतमंदों को परेशानी न हो। सभी धार्मिक स्थलों पर क्यूआरटी तैनात रहेगी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। शुक्रवार शाम तीनों जोन में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन




अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि नगर, देहात और ट्रांस हिंडन जोन में 120 क्यूआरटी ईदगाहों और मस्जिदों पर तैनात की गई हैं। अपने-अपने क्षेत्रों में एसीपी और निरीक्षक पुलिस टीमों के साथ तैनात रहेंगे। तीनों जोन के डीसीपी अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। बकरीद को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए ड्रोन से निगरानी सहित वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। शांति व्यवस्था में विघ्न डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बताया कि पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, शांति सुरक्षा समितियों तथा संभ्रांत लोगों से भी बकरीद को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

शहर काजी मशरूर अब्बासी ने मस्जिदों और ईदगाहों में ही नमाज अदा करने की अपील की है। मदनी मस्जिद के मौलाना शाहिद अय्यूबी ने नमाज अदा करने के लिए ईदगाह या मस्जिद में समय पर पहुंचे और रास्तों पर नमाज अदा न करने की अपील की है। साथ ही सरकार के दिए निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाने को कहा है। मौलाना अरशद अली बताया कि अपने क्षेत्र की ईदगाह में नमाज अदा होने के बाद ही कुर्बानी की जा सकती है। मौलाना ने अपील की कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी हरगिज न करने, खुले में कुर्बानी न करने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ईदगाहों पर रहेगी अधिक संख्या
थाना वेव सिटी के डासना ईदगाह, थाना अंकुर विहार के शाही ईदगाह, थाना मुरादनगर के ईदगाह, थाना टीलामोड़ के पसौंडा ईदगाह, थाना कोतवाली नगर के ईस्लाम नगर ईदगाह, विजयनगगर के सिद्धार्थ विहार ईदगाह, थाना ट्रॉनिका सिटी के पावी सादिकपुर के ईदगाह, थाना मसूरी के मसूरी ईदगाह और निडौरा ईदगाह में अकीदतमंदों की संख्या अधिक रहने की संभावना है।

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
सर्विलांस टीम बकरीद के दौरान एक्स (ट्वीटर), व्हाट्सएप ग्रुप, इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी करेगी। इस दौरान कुर्बानी के दौरान वीडियो बनाकर वायरल करने, गलत सूचना से लोगों को भ्रमित करने, अफवाह फैलाने और सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट पर नजर रखी जाएगी। ऐसा करने पर आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
ईद उल अजहा की नमाज का समय



संजय नगर सेक्टर-23 जामा मस्जिद पहली नमाज - सुबह 7.00 बजे

संजय नगर सेक्टर-23 जामा मस्जिद दूसरी नमाज - सुबह 8.00 बजे
ईदगाह इस्लामनगर : सुबह 8.00 बजे
मसूरी मदरसा दारुल कुरान - सुबह 5:45 बजे

मसूरी महमूदुल मदारिस - सुबह 6:15 बजे

मसूरी ईदगाह - सुबह 6:45 बजे

मसूरी स्टैंड मदनी मस्जिद - सुबह 7:45 बजे

डासना ईदगाह सुबह 7:30 बजे

ढबारसी ईदगाह सुबह 7:45 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed