फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Efforts to bring societies under the ambit of new tax are in full swing

Ghaziabad News: सोसायटियों को नए कर के दायरे में लाने की कवायद तेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Efforts to bring societies under the ambit of new tax are in full swing
गाजियाबाद। नए कर के दायरे में बहुमंजिला सोसायटियों में रहने वाले लोगों को लाने के लिए नगर निगम की ओर से कार्य करना शुरू कर दिया है। नगर निगम की ओर से वेवसिटी और सनसिटी जैसी सोसायटियों का सर्वे शुरू हो गया है। ऐसे में नगर निगम में नए करदाताओं की संख्या बढ़ जाएगी। इससे जहां निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी वहीं, लोगों पर नए कर का बोझ बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि नए शासनादेश के अनुसार बहुमंजिला इमारतों को भी कर के दायरे में लाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसके लिए सर्वे कार्य भी शुरू हो जाएगा। अभी तक निगम की ओर से इंदिरापुरम की सोसायटियों में रहने वाले 25 हजार से अधिक फ्लैट मालिकों से कर की वसूली की जा रही है। वहीं अन्य को लाने के लिए इंदिरापुरम में सर्वे का कार्य जारी है। क्रॉसिंग रिपब्लिक में भी लोगों को नए कर के दायरे में लाने के लिए नगर निगम की ओर से तेजी से कार्य चल रहा है। सभी जोन मिलाकर यहां सोसायटियों में लगभग 1.25 लाख से अधिक फ्लैट हैं। अभी तक निगम की ओर से साढ़े चार लाख से अधिक करदाताओं से संपत्तिकर की वसूली की जाती है। नगर निगम की सीमा के अंतर्गत 4.52 लाख संपत्तियां कर के दायरे में थीं, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष में बढ़कर साढ़े पांच लाख से ज्यादा हो गई है। निगम की सीमा के अंतर्गत बहुमंजिला इमारतों के लगभग 1.25 लाख फ्लैटों से संपत्तिकर वसूला जाना है, जिनमें 25 हजार नए करदाता शामिल हुए हैं। इनसे कर वसूली के लिए पहली बार इन्हें नोटिस जारी कर जल्द से जल्द कर जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed