फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   education

पांच दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी का आयोजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
education
पांच दिवसीय ऑनलाइन अंतर्राष्टीय फैकल्टी का आयोजन किया गया - आईटीएस कॉलेज में हो रहा कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में मंगलवार को पांच दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। पहले दिन का विषय एडवांस रिसर्च मेथड्स-इनेबलिंग क्वालिटी रिसर्च पब्लिकेशंस रहा। प्रमुख अतिथि वक्ता फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी यूएसए के प्रोफेसर  एडवर्ड लॉरेंस ने रिसर्च के मूल विषयो एवं समस्याओ को अच्छी तरह से समझने एवं इस आधार पर उपयुक्त प्रश्नावली तैयार करने और तदनुकूल आगे बढ़ने की सलाह दी। इसके बाद कोन्कोर्डिया यूनिवर्सिटी पोर्टलैंड एंड शिकागो के प्रोफेसर डा. डेविड पात्री ने शोध कार्यो को निरंतर गति से और प्रभाव शाली ढंग से आगे बढ़ने हेतु व्यापार और उद्योग जगत के साथ संयुक्त रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में डॉ लॉयड स्कॉट, टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी डबलिन द्वारा अपने व्याख्यान में अनुसंधान में साहित्य समीक्षा की उपयोगिता पर बल दिया। डायरेक्टर मैनेजमेंट डॉ विद्या सेखरी ने कहा है की इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त देश एवं विदेश के शिक्षकों के लिए निःशुल्क  किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा शिक्षक इस कोविड महामारी की विषम अवधि में ऑनलाइन भाग लेकर अनुसंधान प्रकाशन की गुणवत्ता बेहतर कर सकें और अपनी शोध क्षमता विकसित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed