{"_id":"659cf1beaa64a2985907e618","slug":"ed-raids-at-five-places-including-colony-of-land-mafia-sudhir-goyal-in-bulandshahr-2024-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ED Raids: बुलंदशहर में भू-माफिया की कॉलोनी समेत पांच जगहों पर छापा, 12 गाड़ियों में पहुंची जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Raids: बुलंदशहर में भू-माफिया की कॉलोनी समेत पांच जगहों पर छापा, 12 गाड़ियों में पहुंची जांच टीम
Tue, 09 Jan 2024 12:42 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:42 PM IST
सार
बुलंदशहर में अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने के नाम पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, आरोपी सुधीर गोयल, उसकी पत्नी समेत कुल पांच गैंगस्टर जेल में बंद हैं। जिले के कई अन्य व्यापारी और नेता भी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
ईडी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भू-माफिया सुधीर गोयल की कॉलोनी समेत पांच स्थानों पर प्रवर्तन निदेशायल ने छापा मारा है। नगर स्थित सुधीर के जीजा, एक व्यापारी नेता, एक पत्रकार के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। ईडी की कार्रवाई अगौता में सुधीर के साथी के घर पर सुबह आठ बजे से चल रही है। 12 गाड़ियों में ईडी की टीम पहुंची है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए आरएएफ के जवान तैनात है। जिले में 14 अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। आरोपी सुधीर गोयल के खिलाफ कुल 14 केस दर्ज हैं। कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया है। फिलहाल, आरोपी सुधीर गोयल, उसकी पत्नी समेत कुल पांच गैंगस्टर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
जिले के कई अन्य व्यापारी और नेता भी जांच के दायरे में हैं। आरोपी सुधीर गोयल के साथ जेल में बंद अगौता निवासी आरोपी के घर पर भी टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन