फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ED filed case against eight including Gyan Chand

Ghaziabad News: ईडी ने ज्ञानचंद समेत आठ के खिलाफ दाखिल किया वाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
ED filed case against eight including Gyan Chand
गाजियाबाद। हिमाचल प्रदेश में व्यास नदी और सहारनपुर में यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्ञानचंद समेत सात व्यक्तियों के खिलाफ विशेष न्यायालय (पीएमएलए) में वाद दाखिल किया है। अदालत ने ईडी द्वारा दायर अभियोजन शिकायत का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


शिकायतों और खूफिया सूचनाओं के आधार पर मामले की जांच की गई थी। आरोप लगाया गया था कि ज्ञानचंद और अन्य खनन माफिया व्यास नदी और यमुना नदी के तल से अवैध रूप से रेत और अन्य खनिजों का खनन कर रहे हैं। इस अवैध गतिविधि से करोड़ों रुपये की अवैध कमाई (प्रोसीड ऑफ क्राइम) कर रहे हैं। ईडी ने इस मामले की जांच हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और ऊना जिलों में विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज छह प्राथमिकी (एफआईआर) के आधार पर शुरू की थी। रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी भूमि पर अवैध खनन गतिविधियां बड़े पैमाने पर की जा रही थीं, इसमें टिपर, पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन लगाए गए थे। इन वाहनों के माध्यम से खनिजों को ओवरलोड कर स्टोन क्रेशरों तक पहुंचाया जाता था।
विज्ञापन




ज्ञानचंद और संजय धिमान की गिरफ्तारी

ईडी ने 18 नवंबर 2024 को मुख्य आरोपी ज्ञानचंद और उसके सहयोगी संजय कुमार उर्फ संजय धिमान को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान 4.9 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी अटैच किया गया। इसके अलावा, ईडी ने हिमाचल प्रदेश और सहारनपुर में कई खनन माफियाओं के ठिकानों पर 12 छापे मारे और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन





अवैध खनन का पैसा अचल संपत्तियों में निवेश

जांच में यह सामने आया कि ज्ञानचंद और उसके सहयोगियों ने अवैध खनन से अर्जित धन को अचल संपत्तियों, ट्रक, टिपर, जेसीबी और स्टोन क्रेशरों की खरीद में लगाया। बेहट पुलिस स्टेशन, सहारनपुर में भी ज्ञानचंद और अन्य के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान रोकथाम अधिनियम और खान एवं खनिज (विनियमन और विकास) अधिनियम, 1957 (संशोधित) के तहत मामला दर्ज किया गया था। ईडी इस मामले में आगे की जांच कर रही है, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed