फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eating dry fruits are willing to sacrifice goats

ड्राई फ्रूट्स खाकर कुर्बानी को तैयार हो रहे बकरे

Sat, 10 Sep 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 10 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Eating dry fruits are willing to sacrifice goats
अन्य - फोटो : अमर उजाला
 ईद-उल-अजहा (बकरीद) 13 सितंबर को है। बाजारों में जहां बकरों की खरीद-फरोख्त तेज हो गई है वहीं, बकरों की सेहत का खास ख्याल रखा जा रहा है। ड्राई फ्रूट्स खिलाकर बकरों की सेहत बनाई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि बकरीद पर सेहतमंद बकरों की कीमत आसमान छूती है। यही वजह की उनकी खातिरदारी में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। शहर के मोहल्ला कैला भट्टा में रोजाना बड़ी तादाद में बकरों की खरीद-फरोख्त हो रही है।
विज्ञापन


बकरों का कारोबार करने वाले सईद ने बताया कि कैला भट्टा में रामपुर, राजस्थान, बरेली और कानपुर आदि शहरों के लोग बकरे बेचने के लिए आ रहे हैं। जैसे-जैसे बकरीद नजदीक आ रही है बकरों की कीमत और मांग में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण  बकरे की कीमत भी 10 से 15 हजार रुपये हो गई है। कारोबारी जावेद ने बताया कि बकरे की खूबसूरती और वजन पर भी दाम निर्भर करता है। जैसे 60 किलो वजन के बकरे 30-35 हजार रुपये और 80 किलो वजन के बकरे की कीमत 45-50 हजार रुपये तक है।


कुर्बानी के लिए लाए गए ऊंटों को पुलिस ने कब्जे में लिया
 खुशहाल पार्क कालोनी में कुर्बानी के लिए ऊंट लाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर तीन ऊंटों को कब्जे में ले लिया। हालांकि पुलिस ने कुछ समय बाद हिदायत देकर ऊंटों को उनके मालिक के हवाले कर दिया।


पुलिस ने कालोनी निवासी एक व्यक्ति के घर से तीन ऊंटों को कब्जे में लिया। ट्रॉनिका सिटी एसओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ऊंटों की कुर्बानी पर प्रतिबंध है। ऊंट की कुर्बानी देने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कुछ लोग शुक्रवार को डीएम गाजियाबाद से मिले और मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed