फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Earlier daughters were unsafe, now they are criminals: Yogi Chief Minister

पहले बेटियां असुरक्षित थीं, अब अपराधी : योगी मुख्यमंत्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Earlier daughters were unsafe, now they are criminals: Yogi Chief Minister
गाजियाबाद।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में बेटियां असुरक्षित थीं। अब बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि अब अपराधी सुरक्षित नहीं हैं। कोई बेटियों की ओर टेढ़ी आंख से देख नहीं सकता है। पहले यह हाल था कि बेटियों को शादी से पहले ही घर छोड़ना पड़ता था। पढ़ाई के लिए कोई छात्रावास में रहने पर मजबूर थी तो कोई प्रदेश के बाहर अपने रिश्तेदार के यहां। पहले प्रदेश में अराजकता थी। दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था। अब शानदार तरीके से कांवड़ यात्रा निकलती है। पहले कांवड़ यात्रा इसलिए नहीं निकलती थी, क्योंकि कुछ लोगों को कष्ट होगा।
विज्ञापन

नेहरू नगर सेकेंड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में योगी ने कहा, 2014 से पहले देश और 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। यह पीएम मोदी की वजह से हुआ है। पहले लोगों को बुकिंग करके भी मकान नहीं मिल पाते थे। अब बिल्डर मकान दे रहे हैं। लाखों लोगों के घर का सपना सच हुआ है। यूपी में 10.5 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। देश का सबसे बड़ा बजट यूपी का हो गया है, जो साढ़े सात लाख करोड़ का है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। लोग मोदीजी से आपदा प्रबंधन सीख रहे हैं।उन्होंने कहा कि एक तरफ सामाजिक ताने बाने को छिन्न बिन्न करने वाला इंडी गठबंधन है जिसके लिए परिवार प्रथम है। दूसरी तरफ गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाला एनडीए है, जिसके लिए राष्ट्र प्रथम है। पीएम मोदी विकसित भारत का संकल्प लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग, गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण, यूपी के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, कपिल अग्रवाल, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, धर्मेश तोमर, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, लोकसभा क्षेत्र के संयोजक अजय शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, रालोद महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे काम नहीं करना, उसकी छुट्टी कर देंगे
योगी ने कहा, हम शासन में आए हैं तो काम करने के लिए आए हैं, भजन गाने के लिए नहीं। भजन गाना होगा तो मठ में जाएंगे। हमने अफसरों से कह दिया कि जिसे काम नहीं करना है, वह लिखकर दे दे, उसकी छुट्टी कर देंगे।


500 साल बाद रघुवीरा ने खेली अवध में होली

योगी ने कहा कि अभी तीन दिन पहले होली बीती है जिसमें गीत चल रहे थे की होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा...। 500 साल तक भगवान राम ने अवध में होली नहीं खेली, अब यह गीत अब सार्थक हुआ है। डेढ़ करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आ चुके हैं। वे भावुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed