फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-rickshaw looted by making the driver smell drugs, report filed

Ghaziabad News: चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूटा,रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw looted by making the driver smell drugs, report filed
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में तीन बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ सुंधाकर उसका ई-रिक्शा लूट लिया। घटना के दौरान बदमाश चालक को बेसुध छोड़कर रिक्शा लेकर भाग गए। अगले दिन होश आने पर चालक ने घर जाकर पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल पर फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन


गणेशपुरी में रहने वाले रुबिन ई-रिक्शा चलाकर परिवार पालते हैं। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त की सुबह ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। शालीमार गार्डन में मंगल पांडेय चौक पर तीन बदमाश उन्हें मिले थे। तीनों साहिबाबाद जाने के लिए रिक्शा में बैठ गए। घटना को अंजाम देने के लिए एक बदमाश लोहिया पार्क के पास उतरकर जेब से पैसे निकाल रहा था। तभी पीछे बैठे दोनों बदमाशों ने जबरदस्ती उन्हें रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघा दिया । फिर उन्हें सुनसान रोड पर ले गए। वहां सड़क किनारे फेंककर तीनों उनका ई-रिक्शा लूटकर भाग गए।देर रात मे बेसुध हालत में किसी तरह घर पहुंचे और अगले दिन पुलिस को शिकायत दी। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
हाईवे पर ऑटो सवार युवती का लूटा आईफोन
खोड़ा। थाना क्षेत्र के खाेड़ा अंडरपास के नीचे ऑटो सवार युवती का लुटेरों ने आईफोन लूट लिया। वह ताज एक्सप्रेस से होकर दिल्ली आनंद विहार जा रही थीं। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली करवाल नगर में रहने वाली संजना ने शिकायत दी कि एक सितंबर की शाम को वह ऑटो से घर जा रही थीं। ताज एक्सप्रेसवे से ऑटो लेकर आनंद विहार जाना था। जैसे ही वह खोड़ा थाने के पास अंडरपास के नीचे पहुंचीं तो पीछे से बाइक पर आए लुटेरों ने उनके हाथ से फोन लूट लिया। उन्होंने चालक को लुटेरों का पीछा करने के लिए कहा लेकिन वे तेजी से खोड़ा की गलियों में घुसकर भाग निकले। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हाईवे की फुटेज चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed