फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-rickshaw driver got his brother to steal Rs 77 lakh from a businessman's house

Ghaziabad News: ई-रिक्शा चालक ने भाई से कराई थी कारोबारी के घर 77 लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver got his brother to steal Rs 77 lakh from a businessman's house
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में 12 फरवरी को दवा कारोबारी राजेंद्र माहेश्वरी के घर 77 लाख की चोरी के मामले का खुलासा हो जाने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस का कहना है कि चोरी दिल्ली के उस्मानपुर के रहने वाले ई-रिक्शा चालक रफीक ने अपने भाई जमील से कराई थी। चोरी के दौरान रफीक घर के बाहर खड़ा रहा था।
पुलिस ने रविवार को रफीक को गिरफ्तार कर 60 लाख के गहने और 4.70 लाख की नकदी बरामद की। 70 लाख के गहने और सात की नकदी चोरी की गई थी। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि चोरी की साजिश रफीक ने रची थी।
विज्ञापन

उसने चोरी के लिए जमील को भेजा था। चोरी के दौरान रफीक बाहर खड़ा रहा था। चोरी के बाद जमील ने पूरा माल और नकदी रफीक को दे दी थी। रफीक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाने के दौरान ही रेकी भी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने रेकी करके अंदाजा लगाया था कि दवा कारोबारी के घर मोटा माल हाथ सकता है। इसलिए, उनके घर को निशाना बनाया गया। उसने कई दिन तक कारोबारी के घर के सामने खड़े होकर जानकारी जुटाई।

सीसीटीवी कैमरे से मिला सुराग

डीसीपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस को सुराग सीसीटीवी कैमरे से मिला। जमील और रफीक कैमरे में कैद हो गए थे। रफीक घटना से पहले भी वहां घूमता नजर आया। उसका फोटो लोगों को दिखाया। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि वह दिल्ली से आता है। जमील दवा कारोबारी का मोबाइल फोन भी चोरी कर लाया था। उसने इसी मोबाइल से रफीक को काॅल की। इसमें कहा कि मोटा माल हाथ लगा है। इससे पुलिस को रफीक तक पहुंचने में आसानी हो गई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो खुलासा हो गया। जमील की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed