फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-rickshaw driver dies in accident, jam is created by placing dead body in front of police station

Ghaziabad News: हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies in accident, jam is created by placing dead body in front of police station
मोदीनगर। नगर की निवाड़ी रोड पर बिजली घर के समीप खड़ी बाइक में टक्कर लगने से घायल जगतपुरी निवासी 35 वर्षीय बोबी की मौत के बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गए। आक्रोशित लोगों ने निवाड़ी रोड चौकी प्रभारी पर आरोपियों को रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए बोबी का शव थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने में हंगामा किया। पुलिसकर्मी भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, मगर उनकी एक न सुनी। आक्रोशित भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग पर अड़ी रही। घंटों तक हंगामा प्रदर्शन चलता रहा। एसीपी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में दस नाम जद व 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बोबी ई-रिक्शा चालक थे। वह पत्नी पूनम व चार बच्चों के साथ जगतपुरी कॉलोनी में रहते थे। पत्नी पूनम ने बताया कि बोबी बीती 19 फरवरी की रात करीब नौ बजे निवाड़ी मार्ग स्थित बिजली घर के समीप खड़े थे। तभी एक बेकाबू बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोबी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया वहां से बोबी को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान शनिवार रात बोबी की मौत हो गई।
विज्ञापन


----------
थाने पर किया हंगामा,शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
परिजन पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम बोबी का शव लेकर मोदीनगर थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने निवाड़ी रोड चौकी प्रभारी पर आरोपियों से पैसे लेकर उन्हें छोड़ने का आरोप लगाया। आरोप था कि बाइक पर तीन युवक थे। सभी शराब के नशे में थे। पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच नहीं कराई। चौकी प्रभारी ने तहरीर में बाइक पर दो लोगों का ही नाम लिखने का दबाव बनाया था। भीड़ ने थाने पर हंगामा करने के बाद थाने के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मुख्य मार्ग पर कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। एसीपी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बोबी की पत्नी की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई। तहरीर के अनुसार ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी बाइक सवार भी घायल हुए थे। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बोबी की गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया था,वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत की सूचना दिए बिने ही सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के मामले में बस अड्डा चौकी प्रभारी की ओर से नारायण,संदीप,सोमपाल,भगवत,संदीप,रण सिंह,छोटू,महेन्द्र,अंकित और आमिर व 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है।
ज्ञानप्रकाश राय,एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed