{"_id":"68dc2a49cfb035670d05ec2c","slug":"e-rickshaw-driver-attacked-with-iron-rod-and-knife-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107357-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ई-रिक्शा चालक पर सरिया व चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ई-रिक्शा चालक पर सरिया व चाकू से हमला
विज्ञापन
मोदीनगर। राज चौपला स्थित निवाड़ी रोड पर आरोपियों ने शराब के ठेके पर जाने से मना करने पर ई-रिक्शा चालक मोहित पर सरिया और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मोहित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
निवाड़ी मार्ग स्थित डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले मांगेराम ने बताया कि उनका पुत्र मोहित ई-रिक्शा चलाता है। बताया कि सोमवार शाम मोहित राज चौपला स्थित निवाड़ी रोड पर सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभी दीपू शर्मा नामक युवक अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और ई-रिक्शा में बैठ गया। आरोपियों ने मोहित से शराब के ठेके पर चलने के लिए कहा।
मोहित ने शराब के ठेके पर जाने से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए आरोपियों ने गाली गलौज कर सरिया, डंडा और चाकू से मोहित के सिर व गर्दन पर हमला कर दिया। मोहित को सीएचसी ले गए जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां मोहित की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मोहित के पिता मांगेराम की तहरीर पर दीपू निवासी निवाड़ी रोड व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद