{"_id":"570bc76b4f1c1bd53f4a6ace","slug":"e-public-service-mobile-van-mp-visible-green-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-जनसुविधा मोबाइल वैन को सांसद ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-जनसुविधा मोबाइल वैन को सांसद ने दिखाई हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
mp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की सहूलियत के लिए सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने ई-जनसुविधा नामक मोबाइल वैन की शुरूआत की। सोमवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन ने सांसद ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।
विज्ञापन
सांसद वीके सिंह ने बताया कि ई-जनसुविधा नामक यह वैन गांव-गांव और शहर में विभिन्न कॉलोनियों-मोहल्लों तक जाएगी। इस वैन के माध्यम से लोग अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आवेदन, रेलवे टिकट आदि की सुविधा हासिल कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
सिर्फ वहीं चार्ज देना होगा, जोकि सरकारी फीस के रूप में लिया जाता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र शिशौदिया, ललित जायसवाल, तरुण शर्मा, अश्वनी शर्मा, सचिन सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन