फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-commerce employees staged strike when payment commission was halved

Ghaziabad News: भुगतान कमीशन आधा होने पर ई-कॉमर्स कर्मचारियों ने दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
E-commerce employees staged strike when payment commission was halved
कौशांबी। वैशाली सेक्टर एक स्थित क्लाउड 9 सोसायटी में संचालित ई-कॉमर्स कार्यालय के करीब 25-30 डिलीवरी बॉय सोमवार से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों को प्रति डिलीवरी मिलने वाले भुगतान कमीशन को आधे से भी कम कर दिया गया है। स्टोर अधिकारियों ने कम कमीशन पर काम न करने वालों को नौकरी से निकालने की बात कही है।
विज्ञापन


डिलीवरी बॉय मोहित कुमार ने बताया कि क्लाउड 9 सोसायटी में करीब तीन महीने पहले ई-कॉमर्स स्टोर खुला था। वर्तमान में यहां करीब 25-30 डिलीवरी बॉय काम करते हैं। बताया कि पहले उन्हें प्रति डिलीवरी पर 60-70 रुपये भुगतान कमीशन मिलता था। जिसे घटाकर 15 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि यह बदलाव हाल ही में स्टोर पर आए वरिष्ठ अधिकारी ने किया है। साथ ही अधिकारियों ने एक साथ सभी डिलीवरी बॉय को नौकरी से निकालने की बात भी कही है। भुगतान कमीशन पहले की करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद बिना काम किए लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed