{"_id":"690e591171d2e08397025544","slug":"e-buses-will-now-operate-from-kaushambi-to-mathura-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-11949-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मथुरा के लिए अब कौशांबी से संचालित होगीं ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मथुरा के लिए अब कौशांबी से संचालित होगीं ई-बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। मथुरा जाने वाली साहिबाबाद की ई-बसें अब कौशांबी डिपो से ही संचालित होंगी। साहिबाबाद डिपो पर वैकल्पिक चार्जिंग प्वाइंट बनने के बाद यह फैसला लिया गया है। शनिवार से बसों का संचालन कौशांबी डिपो से शुरू हो जाएगा।
साहिबाबाद के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि एक माह पूर्व नोएडा से चार बसें शुरू की गई थी मगर चार्जिंग में घंटों समय लगने के कारण यात्री रुकते नहीं थे। यात्री ना मिलने के कारण राजस्व का भी खूब नुकसान हो रहा था। ऐसे में इन बसों को साहिबाबाद डिपो पर ही चार्ज कर कौशांबी से संचालित किया जाएगा। यहां से सवारियों को बैठाकर यह बसें नोएडा सेक्टर-62 होते हुए मथुरा के लिए रवाना होंगी।
इस समय संचालित होगी बसें
चार ई-बसें मथुरा के लिए सुबह-शाम दोनों समय संचालित होंगी। कौशांबी डिपो से पहली बस सुबह 9:15 पर चलेगी और दूसरी 11:00 पर चलेगी। दोपहर बाद पहली बस कौशांबी डिपो से 3:30 बजे निकलेगी और दूसरी बस शाम 5:30 पर चलेगी। मथुरा डिपो से पहली बस सुबह छह बजे और दूसरी बस सुबह नौ बजे निकलेगी। शाम के समय पर पहली बस पांच बजे और दूसरी बस छह बजे कौशांबी के लिए निकलेगी।