फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   duty par tainat daroga v sipahi se market, vardi bhi fadi

दरोगा व सिपाही से की मारपीट, वर्दी भी फाड़ी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
duty par tainat daroga v sipahi se market, vardi bhi fadi
- नगर कोतवाली क्षेत्र में नशे में धुत ट्रक चालक ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने दबोचा - अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट का मुकदमा दर्ज -------------------------------------------------------- माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में साजन मोड़ पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों से नशे में धुत ट्रक चालक ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी चालक ने गाली गलौज करते हुए दरोगा व सिपाही की वर्दी भी फाड़ डाली। पुलिस ने मशक्कत कर आरोपी ट्रक चालक पर काबू पाया। सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया।.................... नगर कोतवाल विष्णु कौशिक ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के आवागमन के चलते वाहनों को घंटाघर रामलीला मैदान की तरफ नहीं आने दिया जा रहा था। उन्हें रोकने के लिए मंगलवार रात साजन मोड़ पर बैरिकेडिंग लगाकर औद्योगिक क्षेत्र की तरफ वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया था। उप निरीक्षक लोगेश कुमार और कांस्टेबल अमित के अलावा अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी पॉइंट पर तैनात थे। नगर कोतवाल ने बताया कि देर रात एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे उपनिरीक्षक लोगेश ने टॉर्च दिखा कर औद्योगिक क्षेत्र की तरफ मुड़ने को कहा। आरोप है कि इस पर ट्रक चालक ने खिड़की से बाहर जाते हुए पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, ट्रक चालक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के लिए ट्रक से उतरा।इस दौरान पैर फिसलने से वह चोटिल हो गया।....................... दरोगा लोगेश व सिपाही अमित ने उसे संभाला तो ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी। जिस पर दोनों पुलिसकर्मियों ने चालक को दबोच लिया और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक का नाम ओमवीर निवासी अलीगढ़ है। उसने शराब पी रखी थी। इस संबंध में दरोगा लोगेश कुमार की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed