फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   During inspection, the government ration shop was found closed and sealed.

Ghaziabad News: निरीक्षण में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान मिली बंद, सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
During inspection, the government ration shop was found closed and sealed.
मोदीनगर। आदर्शनगर कॉलोनी स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निरीक्षण के दौरान बंद मिली। आपूर्ति विभाग की टीम ने दुकान को सील कर कोटेदार को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

एआरओ स्वेज पंवार के अनुसार आदर्शनगर कॉलोनी में विनीत खन्ना सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के कोटेदार हैं। कोटेदार ने कुल 14 प्रतिशत राशन वितरण किया था। 86 प्रतिशत राशन वितरण शेष था जबकि राशन वितरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त है। एआरओ स्वेज पंवार ने बीती दस अगस्त को निरीक्षण किया तो दुकान बंद मिली। चार बार निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाई गई। इसके बाद जिला आपूर्ति अधिकारी ने टीम गठित कर कार्रवाई का आदेश दिया। एआरओ स्वेज पंवार सोमवार को टीम के साथ आदर्शनगर कॉलोनी स्थित दुकान पर पहुंचीं और कोटेदार को फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed