फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dupatta entangled in the neck of the fifth student while playing, death

Ghaziabad News: खेलते समय पांचवीं की छात्रा के गले में दुपट्टा फंसा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dupatta entangled in the neck of the fifth student while playing, death
गाजियाबाद। प्रताप विहार में छोटी बहन के साथ खेलते समय पांचवीं की छात्रा के गले में दुपट्टा फंसने मौत हो गई। उस समय दोनों बहन घर पर अकेली थीं। उनके माता-पिता नौकरी पर गए हुए थे। छोटी बहन ने अपने माता-पिता को इसकी सूचना दी तो वे वापस लौटे और पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रताप विहार सेक्टर-11 में सुरेंद्र सिंह नेगी परिवार के साथ रहते हैं। सुरेंद्र सिंह नेगी व उनकी पत्नी अलग-अलग निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार को दोनों अपने काम पर गए हुए थे। स्कूल की छुट्टी होने के कारण दोनों बेटी घर पर थी। दोपहर करीब एक बजे दोनों खेल रही थीं। इस दौरान बड़ी बेटी पूर्वी ने अपने गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था। खेलने के दौरान अचानक वह गिरी या दुपट्टा किसी चीज में अटक कर कस गया, जिससे गला दबने से पूर्वी की मौत हो गई। बहन को बेसुध हालत में देखकर छोटी बहन ने माता-पिता को सूचना दी। एसीपी नगर सलोनी अग्रवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed