{"_id":"6a724638356e5d680d053c30","slug":"dumper-runs-over-kanwariya-from-noida-heading-to-haridwar-uproar-follows-death-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22275-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हरिद्वार जा रहे नोएडा के कांवड़िये को डंपर ने कुचला, मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हरिद्वार जा रहे नोएडा के कांवड़िये को डंपर ने कुचला, मौत के बाद हंगामा
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नौ पर तीन अगस्त की देर रात कांवड़ लेने जा रहे एक युवक को डंपर ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई और शिनाख्त नोएडा सेक्टर-44 स्थित छलेरा गांव की गली नंबर तीन निवासी दीपांशु (21) के रूप में हुई। हादसा छिजारसी कट के पास हुआ। घटना के दौरान बड़ी संख्या में एकत्र हुए कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगा है। करीब दो घंटे तक शव हाइवे पर ही रखे रहने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने बड़ी मुशकिल से कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक व रोडवेज बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
युवक के पिता चमन सिंह ने बताया कि उनका बेटा दीपांशु अपने दोस्त चुनू के साथ बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए निकला था। एनएच नौ पर छिजारसी कट के पास पहुंचते ही उसकी बाइक में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने किनारे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हुई और दीपांशु व उसका दोस्त हाइवे पर ही गिर गए। उन्होंने बताया कि बेटा उठ पाता इससे पहले ही पीछे से तेज रफ्तार आ रहा डंपर उसे रौंदता हुआ चला गया। हादसे के बाद न रोडवेज के चालक ने बस रोकी और न ही डंपर रुका। हादसे के समय बड़ी संख्या में कांवड़िये मौके पर एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को पास के ही अस्पताल भेजा, लेकिन जब तक दीपांशु की मौत हो चुकी थी। वहीं, उसका दोस्त चुनू भी चोटिल हो गया। लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बावजूद पुलिस आधा घंटे देरी से पहुंचीं। इससे कांवड़िये और नाराज हो गए और हालांकि पुलिस के समझाने पर किसी तरह माने। पुलिस की सूचना पर युवक के परिजनों को बुलाया गया और शव मोर्चरी भेजा गया। चमन सिंह ने बताया कि बेटा दीपांशु पांच वर्ष से कभी पैदल तो कभी डाक कांवड़ ला रहा था। इस बार भी वह कांवड़ लेने निकला था, लेकिन किसे पता था कि फिर कभी वह वापस नहीं आएगा।
हरिद्वार परिवहन की थी बस, चालक मौके से भागा
पुलिस के अनुसार जिस बस ने कांवड़िये को टक्कर मारी वह हरिद्वार परिवहन निगम की थी। मौके का फायदा उठाकर बस चालक मौके से भाग गया। जिले में इससे पहले भी रोडवेज बस चालकों की लापरवाही के कई मामले सामने आए थे। छह माह में कई लोग रोडवेज बसों से हुए हादसों में जान गंवा चुके हैं। सोमवार रात को एनएच-9 पर छिजारसी कट से यूपी गेट तक जाम लग गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
-- -- -- -
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया और जाम को खुलवाया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही डंपर और रोडवेज बस को ट्रेस कर चालकों की गिरफ्तारी की जाएगी। सूर्यबली मौर्य, एसीपी इंदिरापुरम
-- -- -