फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dumper driver who hit Kanwariya arrested.

Ghaziabad News: कांवड़िये को टक्कर मारने वाला डंपर चालक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver who hit Kanwariya arrested.
इंदिरापुरम। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नौ पर तीन अगस्त की देर रात कांवड़ लेने जा रहे नोएडा सेक्टर-44 निवासी दीपांशु को डंपर से टक्कर मारने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मध्य प्रदेश के नुहू जिला स्थित रेथौरा निवासी बरकत है। जमानती अपराध होने की वजह से आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। वहीं, सीसीटीवी कैमरा फुटेज से रोडवेज बस की टक्कर लगना अभी तक पुष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन


तीन अगस्त की रात दीपांशु अपने दोस्त के साथ बाइक पर हरिद्वार कांवड़ लाने के लिए निकला था। एनएच-9 पर छिजारसी कट के पास एक तेज रफ्तार डंपर उसे कुचलता हुआ निकल गया। दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने एनएच नौ पर जाम लगा दिया। पुलिस पर देरी से आने का आरोप भी लगा और जमकर हंगामा हुआ। आरोप था कि पहले एक रोडवेज बस ने दीपांशु की बाइक में टक्कर मारी और हाइवे पर गिरते ही पीछे से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से रोडवेज बस के टक्कर मारने की बात पुष्ट नहीं हुई है। डंपर का नंबर ट्रेस कर उसके मालिक से संपर्क किया गया। इसके बाद हादसे के समय उसे चला रहे बरकत को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं, पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि जिस रात दीपांशु की मौत हुई उस दिन उसका जन्मदिन था। दीपांशु के परिवार में एक भाई-बहन, माता-पिता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed