{"_id":"66dcc05bd8ea3fdb5d001b77","slug":"dumper-crushes-bike-rider-leg-had-to-be-amputated-during-treatment-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-460443-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, उपचार के दौरान पैर काटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, उपचार के दौरान पैर काटना पड़ा
विज्ञापन
गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार हापुड़ निवासी मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनका दायां पैर काटना पड़ा। हादसा चार सितंबर को हुआ था। मामले में मनीष के पिता सुरेश पाल ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़ निवासी सुरेश पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनका बेटा मनीष किसी काम से बाइक से गाजियाबाद जा रहा था। रास्ते में मसूरी में एक रेस्तरां के सामने डंपर ने उसे टक्कर मार दी। डंपर मनीष के पैर पर चढ़ गया। राहगीरों ने उनके बेटे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। जीटीबी अस्पताल में उनके बेटे का दायां पैर काटना पड़ा। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया था। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।