फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Duhai to Meerut Shatabdi Nagar Rapid Corridor's work gained momentum

दुहाई से मेरठ शताब्दी नगर रैपिड कॉरिडोर के काम ने पकड़ी रफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Duhai to Meerut Shatabdi Nagar Rapid Corridor's work gained momentum
मुरादनगर के दुहाई से मेरठ के शताब्दीनगर के बीच रैपिड के दूसरे खंड में चलता सड़क चौड़ीकरण का काम - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- एनसीआरटीसी ने एलएंडटी कंपनी को अवार्ड किया दुहाई से मेरठ शताब्दी नगर कॉरिडोर के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट - 33 किलोमीटर लंबे इस खंड में होंगे कुल 7 रैपिड स्टेशन - पूरे कॉरिडोर का 2025 से शुरू होना है संचालन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब गति पकड़ने लगा है। एनसीआरटीसी ने दुहाई से मेरठ के शताब्दी नगर के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर के निर्माण के लिए एलएंडटी कंपनी को निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट अवार्ड किया गया है। निर्माण कार्य अवार्ड होते ही एलएंडटी ने 33 किलोमीटर लंबे इस दूसरे सेक्शन पर काम शुरू कर दिया है। निर्माण संबंधी कार्रवाई से पहले कंपनी ने कॉरिडोर की विभिन्न साइट पर बैरिकेडिंग शुरू कर दी है। दुहाई से शताब्दी नगर सेक्शन में कुल 7 स्टेशन होंगे। इनमें मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी और शताब्दीनगर रैपिड स्टेशन शामिल है। वर्तमान में दुहाई से शताब्दी नगर तक के हिस्से में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से जारी है। दूसरे सेक्शन में बिजली की एचटी लाइन शिफ्टिंग, भू तकनीकी की जांच, पाइल लोड टेस्टिंग का काम पहले से ही जारी है। दूसरे सेक्शन में मुरादनगर आर्डिनेंस डिपो और मोहिउद्दीनपुर के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। बता दें कि 82 किलोमीटर लंबी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर में दुहाई व मोदीपुरम में दो डिपो सहित कुल 24 स्टेशन होंगे। साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड का निर्माण तेज गति से जारी है। पहली प्राथमिकता वाले खंड का संचालन मार्च 2023 में प्रस्तावित है। पूरे कॉरिडोर का संचालन 2025 से किया जाना प्रस्तावित है। एनसीआरटीसी सीपीआरओ सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि दुहाई से मेरठ के शताब्दीनगर सेक्शन पर निर्माण कार्य अवार्ड होते ही कार्य शुरू हो गया है। ----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed