फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Due to the collision with bus car got stuck on the divider after taking two rounds in ghaziabad

Video: बस की टक्कर से कार दो चक्कर घूमने के बाद डिवाइडर पर जाकर अटकी, दुकान जा रहे दो भाई बाल-बाल बचे

Mon, 29 Apr 2024 05:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद/मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद/मसूरी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Apr 2024 05:59 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक टक्कर मारने के बाद बस लेकर भागने लगा लेकिन कुछ दूरी पर चलने के बाद बस का टायर फट गया। ऐसे में वह बस को मिशलगढ़ी के पास छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
Due to the collision with bus car got stuck on the divider after taking two rounds in ghaziabad
बस ने कार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित मसूरी क्षेत्र के डासना फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे ऑल्टो कार में एक निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार पहले विज्ञापन के पोल से टकराकर घूमी और दो चक्कर घूमने के बाद डिवाइडर पर लगे खंभे से टकराकर अटक गई। कार आगे पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दो भाई सवार थे। दोनों बाल बाल बचे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक टक्कर मारने के बाद बस लेकर भागने लगा लेकिन कुछ दूरी पर चलने के बाद बस का टायर फट गया। ऐसे में वह बस को मिशलगढ़ी के पास छोड़कर भाग गया। बस में सवारियां सवार थीं। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर भीषण जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर क्रेन की मदद से कर को हटवाया और यातायात संचालित कराया। एसीपी मसूरी का कहना है कि कार में अरशद और शाकिब थे। दोनों के चोट आई हैं। संजयनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों भाई घर से गोविंदपुरम स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed