फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Due to a delay of one month the Corporation started the drain cleaning

एक महीने की देरी से निगम ने शुरू की नाला सफाई

Wed, 31 May 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Wed, 31 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Due to a delay of one month the Corporation started the drain cleaning
नाला सफाई - फोटो : अमर उजाला

एक महीने की देरी से ही सही, नगर निगम ने बुधवार से शहर के बड़े नालों की सफाई शुरू कर दी। बुधवार को महामाया स्टेडियम के पास मशीनों के जरिए नाला सफाई की गई। महापौर अशु वर्मा और नगरायुक्त चंद्रप्रकाश सिंह भी बृहस्पतिवार को नाला सफाई का निरीक्षण करने सड़कों पर उतरे।

विज्ञापन


नगर निगम 54 बड़े नालों को ठेके पर साफ कराता है। 15 जून तक यह नाले साफ कराए जाने थे, लेकिन निगम के स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी से इस बार टेंडर प्रक्रिया में ही मई महीना बीत गया। दो दिन पहले ही नगर निगम ने इन 54 नालों की सफाई के लिए कॉल किए गए टेंडर खोले हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से नालों की सफाई का काम शुरू किया गया। तीन दिन पूर्व डीएम मिनिस्ती एस. ने भी नालों का निरीक्षण किया और सिल्ट मिलने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद नगर निगम ने नालों की सफाई का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


620 छोटे नाले निगम के संसाधनों से होंगे साफ
शहर में कुल 684 छोटे-बड़े नाले हैं, इनमें से 64 बड़े नालों की सफाई नगर निगम ठेके पर कराएगा। इसके अलावा 620 छोटे और मध्यम दर्जे के नालों की सफाई निगम अपने संसाधनों से कराएगा।

81 नालों की सफाई जेसीबी से, 30 नालों की सफाई बड़ी पोकलेन और फासिंग मशीन से, 322 नाले मिनी पोकलेन मशीन से और 187 नालों की सफाई लेबर द्वारा कराई जाएगी।

खानापूर्ति हुई तो होगी कार्रवाई
नगरायुक्त चंद्रप्रकाश और महापौर अशु वर्मा ने बृहस्पतिवार को नाला सफाई का निरीक्षण किया। सुबह सात बजे ही वजह सड़कों पर सफाई का निरीक्षण करने निकल गए। उन्होंने निर्देश दिए कि नालों की सफाई में खानापूर्ति न की जाए।


नालों से निकली सिल्ट को सड़कों पर न छोड़ा जाए, उसे डंपिंग यार्ड पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि नाला सफाई में कोताही की तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed