फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CM Yogi in Ghaziabad Offers Prayers in Dudeshwar Nath Temple, Shower Flowers on Kanwariya in Meerut Today

CM Yogi in Ghaziabad: श्रवण कावड़ मेला 2025 का हुआ भव्य शुभारंभ, दूधेश्वरनाथ मंदिर में सीएम ने की पूजा-अर्चना

Sun, 20 Jul 2025 11:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 20 Jul 2025 11:57 AM IST
सार

आज सीएम योगी मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। इससे पहले सीएम योगी गाजियाबाद पहुंचे। यहां दूधेश्वर नाथ मंदिर में सीएम पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम मेरठ के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
CM Yogi in Ghaziabad Offers Prayers in Dudeshwar Nath Temple, Shower Flowers on Kanwariya in Meerut Today
दूधेश्वर नाथ मंदिर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में रविवार सुबह  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर के महंत नारायण गिरी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। मुख्यमंत्री ने मंदिर में चल रहे दूधेश्वर नाथ कॉरिडोर के निर्माण का जायजा भी लिया। 

विज्ञापन


इस मौके पर सदर विधायक संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग समेत पार्टी के अन्य नेता और पुलिस प्रशासन के अफसर मौजूद रहे। महंत नारायण गिरी ने पटका पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री करीब 25 मिनट तक परिसर में रहे। मंदिर से निकल कर वह सीधे पुलिस लाइन पहुंचे।
विज्ञापन


महंत नारायण गिरी ने बताया कि श्रवण कावड़ मेला 2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने भगवान दूधेश्वर नाथ का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक कर मेले की आध्यात्मिक शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में हर-हर महादेव का हुआ जयघोष
मुख्यमंत्री के पंहुचने पर हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर गुंजायमान हो उठा। हजारों श्रद्धालु, शिवभक्त, कावड़िए एवं संत महात्मा सुबह से ही मंदिर में जुटने लगे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में पहुंचे भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रवण मास शिव भक्ति और तप का महीना है। दूधेश्वर महादेव जैसे सिद्धपीठों का पुण्य प्रभाव ही है कि यहां आकर आत्मा को शांति मिलती है। मैं भगवान दूधेश्वर से उत्तर प्रदेश की सुख-शांति, उन्नति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गाजियाबाद का यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत स्वरूप है। उन्होंने महंत नारायण गिरी महाराज को इसके संरक्षण और आध्यात्मिक विकास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी ने कहा श्रवण मास में भगवान शिव की आराधना से सभी पाप समाप्त होते हैं और जीवन में शुद्धता व सकारात्मकता का संचार होता है। श्री दूधेश्वर मठ मंदिर में देशभर से आने वाले कावड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा ही हमारा धर्म है। हम सबके सहयोग से इस वर्ष का श्रवण कावड़ मेला भी भव्य, सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहेगा।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में बनाए गए कावड़ सेवा शिविरों, स्वास्थ्य केंद्रों, शीतल जल वितरण केंद्रों, वॉलिंटियर व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग एवं दूधेश्वर सेवा समिति के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर गाजियाबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed