{"_id":"5728bbec4f1c1b9f1c5cd012","slug":"ds-victorious-cricket-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएस क्रिकेट एकेडमी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएस क्रिकेट एकेडमी विजयी
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : अमर उजाला
नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को हुए मैच में डीएस क्रिकेट एकेडमी ने थ्री एस क्रिकेट एकेडमी को छह रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएस क्रि केट एकेडमी ने 224 रन का स्कोर खड़ा किया। एकेडमी की ओर से ओपनिंग करने आए भास्कर ने 86 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन
अरश अली ने 39 रन और यश मक्कड़ ने 35 रनों का योगदान दिया। विपक्षी टीम से अनमोल ने 3, अंशुमान और नितिन ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थ्री एस क्रिकेट एकेडमी टीम के शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने से टीम लड़खड़ा गई।
विज्ञापन
आयुष वर्मा के 107 रनों की पारी के बावजूद दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 25 ओवरों में 219 रनों पर सिमट गई। डीएस एकेडमी के भास्कर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन