फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drunkards set up camp outside Ambedkar library, women launched signature campaign in protest

Ghaziabad News: आंबेडकर पुस्तकालय के बाहर शराबियों ने बनाया ठिकाना, विरोध में महिलाओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drunkards set up camp outside Ambedkar library, women launched signature campaign in protest
मोदीनगर स्थित अंबेडकर पुस्तकालय के बाहर शराब पीने का वीडियो वायरल। स्रोत: वीडियोग्रैब
मोदीनगर। नगर से सटे बेगमाबाद में पीर वाली गली के पास स्थित आंबेडकर पुस्तकालय और खटीकान धर्मशाला के बाहर शराबियों ने ठिकाना बना लिया। यहां गली में नशेड़ी सुबह से लेकर रात तक शराब पीते हैं। इससे स्थानीय लोगों, महिलाओं व छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कॉलोनी की महिलाओं ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों के अनुसार आंबेडकर पुस्तकालय और खटीकान धर्मशाला के बाहर गली में सुबह से लेकर रात तक असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुस्तकालय के बाहर नशेड़ी अपने वाहन खड़े कर शराब पीते हैं। नशे में धुत शराबी दिनभर कॉलोनी में शोर शराबा और गाली गलौज करते हैं। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता व बदसलूकी करते हैं। आरोपी कई बार मारपीट भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों को हमेशा अनहोनी की आशंका सताती रहती है। आरोप है कि पीर वाली गली में शराब की अवैध बिक्री की जाती है। पुलिस से कई बार शिकायत की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। एसीपी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed