{"_id":"578e6d7c4f1c1b1d7fc4b8b3","slug":"drug-major-fire-in-the-factory-losing-billions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 स्थित एक दवा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में करीब पांच करोड़ का सामान जलने की बात कही जा रही है। वहीं आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया।
साउथ साइड ऑफ इंडस्ट्रियल एरिया के प्लाट नंबर 35 और 36 में 2003 से चल रही सारा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड दवा फैक्ट्री में सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
आग पहले पहली मंजिल पर बने गोदाम में लगी। इसके बाद आग फैक्ट्री की तीनों मंजिलों में फैल गई। फैक्ट्री के मैनेजर एसएस अग्रवाल ने बताया कि रॉ मैटेरियल से दवाइयों के साल्ट तैयार किए जाते हैं। फैक्ट्री में चार से पांच करोड़ रुपये का सामान रखा था, जो जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
फैक्ट्री के मालिक सुमित गोयल ने बताया कि फैक्ट्री में करीब 50 कर्मचारी काम करते हैं। आग लगते ही सभी को बाहर निकाल लिया गया। कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना फैक्ट्री मैनेजर, मालिक, पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
एफएसओ एआर शर्मा ने बताया कि सूचना के 10 मिनट बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आनी शुरू हो गईं। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों और 40 कर्मचारियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी नोएडा और एक हिंडन एयरबेस से भी बुलवाई गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी देवेंद्र घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह, एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, एसपी सिटी व थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे।