फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drug addict broke emergency door after being stopped from making video

Ghaziabad News: वीडियो बनाने से रोकने पर नशेड़ी ने तोड़ा इमरजेंसी दरवाजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
Drug addict broke emergency door after being stopped from making video
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में महिला का वीडियो बनाने से रोकने पर नशेड़ी ने इमरजेंसी का दरवाजा तोड़ दिया। इमरजेंसी के कर्मचारी ने तोड़फोड़ करने वाले नशेड़ी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इमरजेंसी में रविवार तड़के 4:25 बजे कई मरीज थे, डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी मरीजों का इलाज कर रहे थे। एक बेड पर गंभीर रूप से बीमार महिला का इलाज करने में डॉक्टर लगे थे, इसी बीच एक नशेड़ी इमरजेंसी में घुस आया और महिला की वीडियो बनाने लगा। अस्पताल के कर्मी और महिला के परिजनों ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो नशेड़ी हंगामा करने लगा। उसने निरीक्षण कक्ष के गेट के शीशे को तोड़ दिया। हंगामा बढ़ते देख अस्पताल के कर्मी ने नशेड़ी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस को नशेड़ी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हंगामा करने वाले युवक की पहचान कृष्णानगर बागू निवासी 48 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई है, उसे पुलिस को सौंप दिया गया। वह अचानक अस्पताल की इमरजेंसी में आ गया था। उसका कोई मरीज भी नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed