{"_id":"6876ad9d14ee8942fd0d085c","slug":"driver-who-hit-student-arrested-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-7472-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छात्रा को टक्कर मारने वाला वाहन चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छात्रा को टक्कर मारने वाला वाहन चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। बार्डर थानाक्षेत्र के बेहटा हाजीपुर स्थित स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मारने वाले माल वाहक वाहन चालक दिल्ली के करावल नगर निवासी हरेराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी मंगलवार को पुलिस चेकिंग के दौरान की। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उसके वाहन का संतुलन बिगड़ने पर स्कूटी में टक्कर लगने की बात स्वीकार की है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्कूटी सामने आने पर उसका संतुलन बिगड़ गया था। दोनों भाई-बहन रोड पर गिर गए थे। इस दौरान उससे ब्रेक नहीं लग पाया और वाहन का पहिया छात्रा के सिर पर चढ़ गया था। एसीपी ने बताया कि सोमवार को फाटक धामा एन्क्लेव निवासी राजकुमार कि 19 वर्षीय बेटी शिखा छोटे भाई जतिन के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। बेहटा हाजीपुर गांव में पहुंचने पर सामने से तेज गति में आ रहे पिकअप वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में छात्रा के सिर पर वाहन का पहिया चढ़ने से मौके पर मौत हो गई थी। एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।