फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver injured in bus collision on

Ghaziabad News: एनएच-9 पर बस की टक्कर से घायल चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Driver injured in bus collision on
मसूरी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एनएच-9 स्थित एक्सपोर्ट होटल के पास बृहस्पतिवार तड़के श्रद्धालुओं से भरे कैंटर में बस की टक्कर लगने से घायल कैंटर चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कैंटर चालक के बेटे ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मसूरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि दिल्ली के आनंद पर्वत क्षेत्र के पंजाबी बस्ती बलजीत नगर में रहने वाले अरविंद कुमार के मुताबिक उनके पिता राजकुमार (60) कैंटर चालक थे। 22 अक्तूबर की सुबह वह दिल्ली से कैंटर में श्रद्धालुओं को लेकर ब्रजघाट दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने गए थे। लौटते समय तड़के चार बजे जब वह मसूरी क्षेत्र के फ्लाईओवर के नजदीक अहसान होटल के सामने पहुंचे तो कैंटर का अगला पहिया फट गया। इससे असंतुलित कैंटर पर काबू कर उनके पिता ने सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से आई रोडवेज बस ने कैंटर में टक्कर मार दी। कैंटर के नजदीक खड़े उनके पिता राजकुमार बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें संयुक्त जिला अस्पताल से राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में बैड खाली न होने के चलते जीवन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने पिता का दाह संस्कार कराकर मसूरी थाने में रोडवेज बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed