फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver fell asleep on DME, bus collided with divider, 14 injured

Ghaziabad News: डीएमई पर चालक को आई नींद की झपकी, डिवाइडर से टकराई बस, 14 घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Driver fell asleep on DME, bus collided with divider, 14 injured
गाजियाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित सनसिटी कट पर बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे सवारियों से भरी बस अचानक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 14 सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और घायलों का उपचार कराकर दूसरी बस में सवार कर गंतव्य की ओर भेजा।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे हल्द्वानी से दिल्ली जा रही रोडवेज बस नेशनल हाईवे से सनसिटी कट से होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाते समय डिवाइडर से टकरा गई। अधिकांश सवारियां सीटों पर सो रही थीं। टक्कर लगते ही सवारियों का संतुलन अनियंत्रित हो गया और आगे वाली सीटों के लोहे के पाइप से टकरा गईं। कुछ सीटों से गिर पड़ीं।
विज्ञापन

सवारियों ने पूछताछ में बताया कि बस चालक सुबोध कुमार शर्मा निवासी बरासू थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर को नींद की झपकी आने पर हादसा हुआ। चालक सुबोध कुमार को गंभीर चोट आई है। हादसे में चालक सहित 14 सवारियां घायल हुई हैं। जिन्हें वेव सिटी पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया और प्रथम उपचार दिलाकर छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में ओम सिंह निवासी हरिद्वार उत्तराखंड, सुभरथ कुमार निवासी ग्राम बुढिया बरेली, कैफ व उनके पिता नईम निवासी रेलवे बाजार नैनीताल, स्वर्गप्रताप निवासी नेहरू विहार मुखर्जी नगर दिल्ली, मोनू निवासी गुलावटी बुलंदशहर, कृतिका पुत्री जीवम निवासी राजेन्द्र नगर हल्द्वानी, हरिप्रिया निवासी खाटूधाम रानीबाग हरिद्वार, मयंक कुमार व पुष्पा देवी निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड, कल्पना निवासी कडायकवाड़ा बागेश्वर उत्तराखंड, सौरभ निवासी पूलवाड़ा पंतनगर दिल्ली और बस चालक सुबोध कुमार निवासी शिकारपुर जनपद बुलंदशहर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed