{"_id":"583dd2f44f1c1b9345de6597","slug":"doris-francis-came-out-to-help-rwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोरिस फ्रांसिस की मदद को आगे आई आरडब्ल्यूए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोरिस फ्रांसिस की मदद को आगे आई आरडब्ल्यूए
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
डोरिस फ्रांसिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर से जूझ रही खोड़ा निवासी डोरिस फ्रांसिस की मदद के लिए टीएचए की आरडब्ल्यूए और सामाजिक संस्थाएं आगे आईं हैं। डोरिस के इलाज के लिए आरडब्ल्यूए की ओर से पैसे जुटाए जा रहे हैं। इसके लिए वॉट्स एप ग्रुप पर अभियान शुरू कर दिया गया है।
आरडब्ल्यूए ने रेजिडेंट्स से अपील की है कि वह डोरिस की मदद को आगे आएं। डोरिस की मदद के लिए एटीएस, एचआरसी, कृष्णा अपरा गार्डन, शिप्रा सन सिटी, अरिहंत हार्मोनी आदि सोसायटीज के लोग आगे आए हैं।
कंसोर्टियम ऑफ गाजियाबाद ने मंगलवार को डोरिस के इलाज के लिए एक लाख की धनराशि जुटाने की घोषणा की, जिसके तहत पदाधिकारियों ने कंसोर्टियम के सदस्यों के साथ ही आरडब्ल्यूए व सामाजिक संस्थाओं से मदद मांगी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर भी मुहिम छेड़ दी गई है। कंसोर्टियम के अध्यक्ष शरत झा ने बताया कि राशि एकत्रित होने के बाद डोरिस के पति को सौंपी जाएगी।
बता दें कि डोरिस वर्ष 2009 से एनएच-24 पर यातायात व्यवस्था संभाल रही हैं। डोरिस द्वारा की जा रही इस नि:स्वार्थ सेवा से प्रभावित होकर इलाके की कई आरडब्ल्यूए ने भी अपने-अपने इलाके में यातायात व्यवस्था संभलाने का काम शुरू किया था। इसके साथ ही कंफेडरेशन ऑफ ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए की ओर से पिछले वर्ष डोरिस को सम्मानित भी किया था।