{"_id":"576989bc4f1c1b8c1bb48436","slug":"door-to-door-garbage-collection-to-determine-the-amount-of-the-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए निगम ने तय की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए निगम ने तय की धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
शहर में लगे गंदगी के ढेर।
- फोटो : अमर उजाला
शहर की कूड़ा निस्तारण की समस्या जल्द खत्म होगी। नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना को लागू करने का निर्णय ले लिया है। इसके लिए निगम ने धनराशि भी निर्धारित कर दी है। निगम 30 रुपये से 15 हजार रुपये महीना तक की धनराशि कूड़ा कलेक्शन के लिए वसूलेगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से ये योजना शुरू की जा रही है। नगर आयुक्त के मुताबिक कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा लेंगे और उसे निश्चित स्थान पर डंप किया जाएगा। आवासीय क्षेत्र के लिए कूड़ा कलेेक्शन का समय सुबह 7 से 11 बजे होगा। जबकि व्यवसायिक क्षेत्र के लिए सुबह 9 से 12 बजे के बीच कूड़ा उठाया जाएगा। निगम ने दरें निर्धारित कर दी हैं।
विज्ञापन
उपयोग का प्रकार दरें (रुपये में)
विज्ञापन
ईडब्लूएस फ्लैट्स 40
एमआईजी फ्लैट्स 50
रेस्टोरेंट 1500 से 2500
होटल/लॉज/गेस्ट हाउस 2500 से 6000
मैरेज हॉल 1.7 किलोग्राम प्रतिदिन
कार्यालय 250 से 1000
स्कूल 1500 से 2500
अस्पताल व नर्सिंग होम 1500 से 10000
शोरूम 300
छोटा मॉल 6000
बड़ा मॉल 15000
सिनेमा हॉल 1000
आज होगी निगम कार्यकारिणी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक बुधवार को होगी। बैठक में निगम पार्षद, अधिकारी व मेयर शहर के विकास की योजनाओं को अंतिम रूपरेखा देंगे। बैठक में 29 प्रस्ताव रखे जाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से सेटेलाइट द्वारा शहर का सर्वे कराना, जीडीए की तर्ज पर नगर निगम की अपनी पुलिस व्यवस्था करना और निगम की जमीनों की देखरेख के लिए पांच लेखपाल और एक एसडीएम की नियुक्ति करना है। नगर निगम इन प्रमुख प्रस्तावों को प्रदेश शासन के पास मंजूरी के लिए भेजेगा।
-------