फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   donated blood became Mahadani

रक्तदान कर 62 लोगों बने महादानी

Sun, 13 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर Updated Sun, 13 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
donated blood became Mahadani
ब्लड डोनेट किया - फोटो : demo pic

विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और श्री खाटू श्याम अखंड ज्योति पाठ परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निवाड़ी कस्बे में रक्तदान शिविर लगा। इसमें 62 लोगों ने रक्तदान किया। 15 युुवा पहली बार रक्तदान कर महादानी बने। शिविर में लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर की निशुल्क जांच की गई।

शिविर को सफल बनाने में गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल के डाक्टरों का विशेष योगदान रहा। निवाड़ी कस्बा मैन बाजार स्थित भगवान शिव मंदिर में शिविर सुबह दस से शाम चार बजे तक शिविर लगा।  एमएमजी जिला अस्पताल के ब्लड कैंप इंचार्ज डा. एके दुआ ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने के लिए लोगों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन


शिविर में 62 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि 15 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया है। शिविर को सफल बनाने में गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल के संजीव पवार, विनोद कुमार, योगेंद्र सिंह, पल्लवी, शशांक, संघर्ष, विपुल, संगीता, विकास आदि विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा श्री खाटू अखंड ज्योति पाठ परिवार से जुड़े कैंप संयोजक संजीव अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, हेमंत अग्रवाल, शियानंद मास्टर, मुकेश गर्ग, संजीव गर्ग, परवेश गुप्ता का भी विशेष योगदान रहा। 

मैंने पहली बार रक्तदान किया है। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे रक्त से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। अमर उजाला फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करता हूं। मुकुल शर्मा

रक्तदान कर आत्म संतुष्टि मिली। रक्तदान महादान है। मैं रक्तदान के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों को भी जागरूक करता रहूंगा। आकाश अग्रवाल

अमर उजाला फाउंडेशन और खाटू परिवार की ओर से लगाए शिविर में मुझे पहली बार रक्तदान करने का मौका मिला। अब समय-समय पर रक्तदान कर इस महाकुंभ का हिस्सा बनूंगा। -आशीष कुमार


रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कैंप का आयोजन कर नई दिशा मिली है। इस कार्य में उनकी संस्था हमेशा तैयार है। संजीव अग्रवाल श्री खाटू फाउंडेशन अखंड ज्योति पाठ परिवार


अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया है। बहुत अच्छी व्यवस्था रही है। समय-समय से इस प्रकार के कैंप का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। हेमंत अग्रवाल श्री खाटू फाउंडेशन अखंड ज्योति पाठ परिवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed