{"_id":"58289e944f1c1b8553b3cbf7","slug":"donated-blood-became-mahadani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर 62 लोगों बने महादानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर 62 लोगों बने महादानी
ब्यूरो , अमर उजाला मोदीनगर
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
ब्लड डोनेट किया
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और श्री खाटू श्याम अखंड ज्योति पाठ परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निवाड़ी कस्बे में रक्तदान शिविर लगा। इसमें 62 लोगों ने रक्तदान किया। 15 युुवा पहली बार रक्तदान कर महादानी बने। शिविर में लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर की निशुल्क जांच की गई।
शिविर को सफल बनाने में गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल के डाक्टरों का विशेष योगदान रहा। निवाड़ी कस्बा मैन बाजार स्थित भगवान शिव मंदिर में शिविर सुबह दस से शाम चार बजे तक शिविर लगा। एमएमजी जिला अस्पताल के ब्लड कैंप इंचार्ज डा. एके दुआ ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने के लिए लोगों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन
शिविर में 62 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि 15 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया है। शिविर को सफल बनाने में गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल के संजीव पवार, विनोद कुमार, योगेंद्र सिंह, पल्लवी, शशांक, संघर्ष, विपुल, संगीता, विकास आदि विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
इसके अलावा श्री खाटू अखंड ज्योति पाठ परिवार से जुड़े कैंप संयोजक संजीव अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, हेमंत अग्रवाल, शियानंद मास्टर, मुकेश गर्ग, संजीव गर्ग, परवेश गुप्ता का भी विशेष योगदान रहा।
मैंने पहली बार रक्तदान किया है। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे रक्त से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। अमर उजाला फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करता हूं। मुकुल शर्मा
रक्तदान कर आत्म संतुष्टि मिली। रक्तदान महादान है। मैं रक्तदान के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों को भी जागरूक करता रहूंगा। आकाश अग्रवाल
अमर उजाला फाउंडेशन और खाटू परिवार की ओर से लगाए शिविर में मुझे पहली बार रक्तदान करने का मौका मिला। अब समय-समय पर रक्तदान कर इस महाकुंभ का हिस्सा बनूंगा। -आशीष कुमार
रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कैंप का आयोजन कर नई दिशा मिली है। इस कार्य में उनकी संस्था हमेशा तैयार है। संजीव अग्रवाल श्री खाटू फाउंडेशन अखंड ज्योति पाठ परिवार
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया है। बहुत अच्छी व्यवस्था रही है। समय-समय से इस प्रकार के कैंप का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। हेमंत अग्रवाल श्री खाटू फाउंडेशन अखंड ज्योति पाठ परिवार।