{"_id":"65020c900cc96aefe00a8576","slug":"domestic-helper-was-stealing-secret-revealed-when-camera-was-installed-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-197866-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घरेलू सहायिका कर रही थी चोरी, कैमरा लगाया तो खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घरेलू सहायिका कर रही थी चोरी, कैमरा लगाया तो खुला राज
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र निवासी राजेंद्र डुडेडा के घर में जब उन्हें दो बार अलमारी में रखी नकदी कम मिली तो उन्होंने घरेलू सहायिका पर शक जाहिर करते हुए स्पाई कैमरा लगा दिया। इसके बाद चोरी का राज खुल गया। मामले में उन्होंने सुबूत जुटाकर कविनगर थाने में केस दर्ज कराया। कविनगर पुलिस ने घरेलू सहायिका सुमन को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सुमन मूल रूप से इटावा के इकदिल के गांव भवानीपुरा की रहने वाली है। हाल में कविनगर के रजापुर में रह रही है। इसके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में सुमन ने बताया कि उसे लालच आ गया था। इसलिए उसने चोरी की। राजेंद्र डुडेजा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पूर्व में चौकी पर शिकायत की थी। बाद में शक जाहिर करते हुए कैमरा लगाया। सुमन ने जब चोरी की तो वह कैमरे में कैद हो गई।