फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Domestic help in Makanpur and young man in Farukhnagar committed suicide

Ghaziabad News: मकनपुर में घरेलू सहायिका और फरुखनगर में युवक ने की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Domestic help in Makanpur and young man in Farukhnagar committed suicide
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के मकनपुर में व्यापारी के घर में 17 वर्षीय घरेलू सहायिका (फुल टाइम मेड कम केयर टेकर) ने सोमवार शाम को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में सहायिका ने सभी को सॉरी लिखकर हिमांशु नाम के युवक को बताने और उसे अंतिम संस्कार पर बुलाने के लिए लिखा है। वहीं, फर्रुखनगर तीरगारान में रहने वाले डेकोरेशन का काम करने वाले 21 वर्षीय कैफ ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मकनपुर में रहने वाले व्यापारी दंपति विजयनगर अपनी दुकान पर गए हुए थे। घर पर तीन बच्चे और घरेलू सहायिका थी। बच्चों ने पड़ोसी को बताया कि सहायिका ने फांसी लगा ली है। पड़ोसी ने व्यापारी को शाम छह बजे घटना की जानकारी दी। घर पहुंचने पर व्यापारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में आंटी, अंकल व मां, पापा से कई बार सॉरी लिखकर गलती होने की बात लिखी। अपनी मौत के बारे में हिमांशु नाम के युवक को बताने और अंतिम समय पर हिमांशु को जरूर बुलाने के लिए लिखा हुआ है। पुलिस टीम ने फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य जुटाए। वहीं मोहिनी का परिवार मूल रूप से एटा का रहने वाला है। वर्तमान में वह मकनपुर में ही परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहीं थीं। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह एक बार बिजली का काम करने गया था। उसके बाद से संपर्क में नहीं है। अभी पुलिस को युवक के खिलाफ कोई ठोस तथ्य नहीं मिले हैं। पुलिस हेंडराइटिंग, सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

उधर, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय कैफ पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला तीरगारान फरुखनगर ने सोमवार रात पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच में जुटी है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि वारदात के समय परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गोली की आवाज सुनने पर पड़ोसियों को घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। मौके से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। कैफ शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता था। वहीं, पुलिस अधिकारियों की ओर से पिस्टल रखने में लापरवाही बरतने पर लाइसेंस निलंबित कराने का दंभ भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed