{"_id":"584efa5c4f1c1bd66f64a1ff","slug":"dogs-attack-on-two-children-and-a-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने दो बच्चों और एक युवक पर किया हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने दो बच्चों और एक युवक पर किया हमला
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएचए में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। वसुंधरा और इंदिरापुरम में कुत्तों ने तीन बच्चों को अपना शिकार बनाया। इंदिरापुरम में कुत्तों के काटने से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
वैभव खंड स्थित आदित्य मेगा सिटी सोसायटी के डी ब्लॉक में जया अग्रवाल रहती हैं। उनका आठ वर्षीय बेटा अथर्व दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे सोसायटी में खेल रहा था। इसी बीच कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया।
बच्चों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन अथर्व को कुत्तों ने दबोच लिया। कुत्तों ने उसके पैर में चार जगह बुरी तरह से काट लिया। वह अथर्व को लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंची जहां पर डॉक्टरों ने टाइप सी ग्रेड का केस बताकर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित वार्तालोक सोसायटी में भी रविवार रात को कुत्ते ने दो बच्चों समेत एक युवक पर हमला कर दिया। कुत्ते ने दस वर्षीय अनमोल के पैर पर काट लिया, जबकि उसकी बहन मनस्वी बाल-बाल बची। बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर लोग जुट गए।
सोमवार सुबह भी उसी कुत्ते ने सोसायटी में दूध सप्लाई करने वाले युवक को काट खाया। आरडब्ल्यूए के सचिव उदय सिंह ने बताया कि एक रेजिडेंट ने स्ट्रीट डॉग को पाल रखा है। इसकी शिकायत पुलिस में की गई है। एक सप्ताह में करीब पांच लोगों को यह कुत्ता काट चुका है। कुत्ते का इतना ज्यादा आतंक है कि प्रेस, दूध, मेंटेनेंस वालों ने आना तक बंद कर दिया है।