फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dog pees on car, beats owner even after apologizing

Ghaziabad News: कुत्ते ने कार पर किया पेशाब, माफी मांगने पर भी मालिक को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Dog pees on car, beats owner even after apologizing
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के मालीवाड़ा निवासी शिवम सैनी के कुत्ते ने 17 जून को दीपक शर्मा की कार पर पेशाब कर दिया। उन्होंने उनसे माफी मांगकर कार साफ करने के लिए भी कहा। आरोप है कि इसके बावजूद वह नहीं माना और गाली-गलौज कर घसीटते हुए लाठी से उनके सिर व गर्दन पर वार किया। इससे उनके गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

शिवम सैनी का कहना है कि उस समय वह कुत्ते को घूमा रहे थे। शराब के नशे में दीपक ने उन पर लाठी से वार किया जिससे उनके सिर में चोट आई। मामले में उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की तो वह घर आकर समझौता करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि उन्होंने मना किया तो अलग-अलग लोगों से कॉल कराकर आरोपी ने धमकी दिलाई की अगर फैसला नहीं किया तो जेल से आने के बाद अंजाम बुरा होगा। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed