फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   doctor treating patient in Ghaziabad got a heart attack

UP: इलाज कर रही डॉक्टर को ही आ गया हार्ट अटैक, ओपीडी में मुस्कान के सीने में उठा दर्द

Tue, 25 Mar 2025 09:55 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 09:55 PM IST
सार

-24 वर्षीय महिला डॉक्टर को हुआ हृदयाघात
- ओपीडी में मरीजों के इलाज के दौरान हुआ सीने में दर्द 

विज्ञापन
doctor treating patient in Ghaziabad got a heart attack
इमरजेंसी वार्ड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित एमएमजी अस्पताल में फिजिशियन कक्ष में मरीजों का इलाज कर रही प्रशिक्षु डॉ. मुस्कान को हृदयाघात हो गया। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। डॉक्टर का नेहरू नगर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत में सुधार है। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा ने बताया कि इंटर्न के परिजनों से बात हुई है। अस्पताल में उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

फर्रुखनगर निवासी शमशाद की 24 वर्षीय बेटी मुस्कान ने बीएएमएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रशिक्षु चिकित्सक के रूप में प्रशिक्षण ले रही है। मंगलवार को वह फिजिशियन के कमरा नंबर-27 में बैठी थीं। डॉ. संतराम वर्मा वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने के लिए राउंड पर थे। सुबह करीब 11 बजे अचानक उनके सीने में दर्द उठा और घबराहट होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मुस्कान ने वहां मौजूद अन्य स्टाफ को जानकारी दी। उन्हें तत्काल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ईसीजी और अन्य जांच के बाद हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed