फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   do not take wrong side

डीएमई पर विपरीत दिशा से आने वालों का कट रहा चालान, दोपहिया का प्रवेश बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
do not take wrong side
डीएमई पर विपरीत दिशा से आने वालों का कट रहा चालान, दोपहिया का प्रवेश बंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) के डासना से शुरू हो रहे मेरठ के चौथे चरण और डासना से हापुड़ के तीसरे चरण के एंट्री प्वाइंट पर भ्रम की स्थिति दूर करने को अतिरिक्त दिशासूचक बोर्ड लगा दिए गए हैं। इसके बावजूद दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार वाहन हापुड़ जाने की जगह मेरठ सेक्शन पर चढ़ जा रहे हैं। गलती का आभास होने और फिर विपरीत दिशा में लौटने वाले लोगों का चालान कटना शुरू हो गया है।
एनएचएआई के निर्देश पर डासना में एंट्री प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। ऐसे में मेरठ के चौथे चरण से विपरीत दिशा में आने वालों के चालान काटे गए। साथ ही एनएचएआई ने डासना पर दोनों सेक्शन के एंट्री प्वाइंट और उससे 100 मीटर पहले टोल बूथ के पास स्टैंड पर अतिरिक्त दिशासूचक बोर्ड लगाने के साथ अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की है। एनएचएआई के कदम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके बावजूद तेज गति से आने वाले कई वाहन हापुड़ की जगह मेरठ सेक्शन पर चढ़ जा रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------
मेरठ सेक्शन पर दोपहिया वाहन चालकों का प्रवेश बंद:
एनएचएआई के अतिरिक्त दिशासूचक बोर्ड लगाने के साथ मेरठ सेक्शन पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस बाबत कर्मचारियों को निर्देश देने के साथ टोल के बाद मेरठ सेक्शन के शुरुआती प्वाइंट पर बैरिकेडिंग की गई है। दूसरी ओर अभी टोल दरें तय नहीं होने से दिल्ली की ओर से बीच वाली लाइन पर कई कट खुले होने का लाभ उठाकर दोपहिया वाहन चालक फास्ट लेन में आ जा रहे हैं। लेकिन उन्हें डासना पर मेरठ सेक्शन पर चढ़ने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed